शुक्रवार, 27 जनवरी 2017

दुनिया के 8 शक्तिशाली देशों में छठवीं महाशक्ति है भारत, अमेरिका शीर्ष स्थान पर

'दुनिया के 8 शक्तिशाली देशों में छठवीं महाशक्ति है भारत, अमेरिका शीर्ष स्थान पर'
शुक्रवार, जन 27, 2017 | 17:11
अमेरिकी विदेश नीति से जुड़ी एक पत्रिका ने 2017 में दुनिया के आठ शक्तिशाली देशों की सूची जारी की है। पत्रिका ने इस सूची में भारत को छठवां स्थान दिया है। पत्रिका का कहना है कि दूनिया के शक्तिशाली देशों की कतार में अब तक भारत की अनदेखी होती आयी है। पत्रिका ने पीएम मोदी की भी प्रशंसा की है।
वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश नीति से जुड़ी एक पत्रिका ने 2017 में दुनिया के आठ शक्तिशाली देशों की सूची जारी की है। पत्रिका ने इस सूची में भारत को छठवां स्थान दिया है। पत्रिका का कहना है कि दूनिया के शक्तिशाली देशों की कतार में अब तक भारत की अनदेखी होती आयी है। पत्रिका ने पीएम मोदी की भी प्रशंसा की है।
सूची में पहले स्थान पर अमेरिका है जबकि चीन और जापान को संयुक्त तौर पर दूसरा स्थान मिला है। रूस चौथे और जर्मनी (पांचवें) भारत से आगे हैं। ईरान को सातवें जबकि इजरायल को आठवें पायदान पर रखा गया है।
पत्रिका 'द अमेरिकन इंटेरेस्ट' ने अपनी इस रिपोर्ट में कहा है कि भारत दुनिया में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है इसके बावजूद महाशक्तियों की सूची से भारत को बाहर रखा जाता रहा है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या विश्व में दूसरे नंबर पर है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है।
पत्रिका के मुताबिक भू-राजनीतिक स्थितियों के चलते दुनिया के कई देश अपने द्विपक्षीय संबंध भारत के साथ बढ़ा रहे हैं। अमेरिका, चीन और जापान अपनी एशियाई नीति एवं सुरक्षा को देखते हुए भारत के साथ अपने सहयोग को मजबूती दी है जबकि यूरोपीय संघ और रूस ने भारत के साथ आकर्षक व्यापार समझौते और रक्षा करार किए हैं।
पत्रिका ने साथ ही कहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक सुधारों के आधुनिकीकरण के साथ अपनी क्षमता के उपयोग के जरिये भारत ने चतुराई से इन प्रतिद्वंद्वी शक्तियों से अलग अपनी राह बना ली है। अमेरिकी पत्रिका के मुताबिक, नोटबंदी के बाद उत्पन्न आंतरिक समस्याओं और पाकिस्तान के भय के बावजूद भारत ने 2016 में अपने आधार को मजबूती दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, 'मोदी ने अमेरिका और जापान के साथ नए नौसैनिक सहयोग कायम करने में सफलता हासिल की है और उन्होंने भारतीय सेना को आधुनिक बनाने के लिए रूस, फ्रांस तथा इजरायल के साथ भी कई रक्षा समझौतों पर दस्तखत किए हैं।'

समेजा थाने में ध्वजारोहण किया

समेजा कोठी।(सतवीर सिहं मेहरा)उपतहसील समेजा के पुलिस थाना में गणतंत्र दिवस पर पुलिस स्टाफ ने थाना परिसर में ध्वजारोहण कर सलामी दी।थाना प्रभारी विकास विश्नोई ने जवानों को ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ट होकर ड्युटी करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान सभी में जोश व देश प्रेम साफ झलक रहा था। कार्यक्रम के समय सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।

आंगनबाडी स्टाफ ने पौधारोपण करवाया

समेजा कोठी।(सतवीर सिहं मेहरा) गणतंत्र दिवस पर महिला एंव बालविकास विभाग की ओर से आंगनबाडी स्टाफ व चिकित्सा स्टाफ ने मिलकर नवजात बेटियों के माता-पिता से पौधारोपण करवाकर प्रशासन के पौधारोपण अभियान को प्रगति दी।सरकार ने समाज के लिए बेटी व पौधों दोनों को महत्वपूर्ण माना हैं।समाज में बेटी और पौधे दोनों बढ़गे तभी हम समाज में बेटियों का और पर्यावरण का संतुलन रख पायेगे।

गुरुवार, 26 जनवरी 2017

स्वामी विवेकान्द स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम

समेजा कोठी।(हरप्रीत सिहं) गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्कूल में छात्र छात्रओं ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी।संस्था प्रधान सुरेन्द्र कुमार थोरी ने विशिष्ट अतिथियों से ध्वजारोहण करवाया।स्कूल के विधार्थियों ने स्कूल में आये हुये महमानों का स्वागत गान से स्वागत किया।समारोह में राजस्थानी लोक गीतों पर नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया।संस्था प्रधान ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की  कामना की हैं।प्रोग्राम में मंच संचालन श्री मदनलाल जी नायक कर रहे थे।प्रोग्राम के समय दर्शको की संख्या देखने लायक थी।

गणतंत्र दिवस समारोह मनाया

समेजा कोठी।(सतवीर सिहं मेहरा)एस.एस.एम पब्लिक स्कूल समेजा ने गणतंत्र दिवस पर मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मामराज जी पुनिया ने की।संस्था प्रधान अमन बराड़ ने अतिथियों के साथ ध्वजारोहण किया।छोटे छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतिया दी।कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन प्रिसपाल सिहं कर रहे थे।सीमान्त रक्षक संवाददाता ने बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा की देश में संविधान लागू होने के बाबजूद देश का गणतंत्र आज भी कितनी ही कंटीली झाडियों में फंसा हुआ प्रतीत होता हैं।इस ऐतिहासिक अवसर को हमने मात्र आयोजनात्मक स्वरूप दिया हैं ,अब इसे प्रयोजनात्मक स्वरूप दिये जाने की जरूरत हैं।गणतंत्र दिवस के दिन हर भारतीय को देश में शांति,सौहार्द और विकास के लिए संकल्पित रहना चाहिये।वर्तमान में गणतंत्र के सूरज को राजनीतिक अपराधों,घोटालों और भ्रष्टाचार के बादलों ने घेर रखा हैं।हमें किरण किरण जोड़कर नया सुरज बनाना होगा।एक राष्ट्र के रूप में आज 68 साल पहले हमने कुछ संकल्प लिये थे जो हमारे संविधान और उसकी प्रस्तावना के रूप में आज भी हमारी अमूल्य धरोहर हैं ।भारतीय संविधान में नागरिको के मूल अधिकारों की रक्षा के लिए विधिया संविधान में स्पष्ट हैं।लोकतंत्र में जनता की आवाज की ठेकेदारी राजनैतिक दलों ने ले रखी हैं,पर ईमानदारी से यह दायित्व कोई भी दल सही रूप में नही निभा रहा हैं।सारे ही दल एक जैसे हैं यह बाते जनता के मुख से स्पष्ट सुनी जा सकती हैं।जनप्रतिनिधि सही ढ़ग से अपनी जिम्मेदारीया नही निभा रहे हैं।जनता हित के मुद्दों पर भी जनप्रतिनिधि कोई सकारात्मक कदम नही उठा रहे हैं।बच्चों को पढ़लिख कर आगे कामजाबी की बात कही ।गोविन्द सिह राठौड़ ने संस्था प्रधान को स्मृति चिन्ह भेंट किया और कहा की ऐसे अवसरों पर स्कूली बच्चों से प्रभात फेरिया निकलवानी चाहिये।अमन बराड़ ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाए दी।

समेजा पंचायत में किया पौधारोपण

समेजा कोठी।(सतवीर सिहं मेहरा/हरप्रीत सिह) गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत समेजा में सरपंच राजपाल सिहं ने नवजात बेटीयों के परिजनों से पंचायत कार्यलय के नजदीक आम रास्ते के दोनों छोर पर पौधा रोपण करवाया गया।पौधा रोपण के समय पंचायत का सुरक्षा कर्मी मोमत राम नायक,एलडीसी रमेश व गांव के चार पांच नागरिक उपस्थित थे।पंचायत हाल में ईमित्रा संचालक इन्द्रजीत सिहं ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री की कैशलेश डिजिटल योजना के बारे में बताया।इन्द्रजीत सिह ने भीम एप से लेनदेन के बारे में लोगों को जानकारी दी।लोगों में ग्रामसभा के बारे में जानकारी का अभाव देखने को मिला। पंचायत में गिने चुने लोग ही आये।ग्राम सभा की मात्र औपचारिकता ही देखने को मिली।

बुधवार, 25 जनवरी 2017

दिल्ली में जमीन से आसमान तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 50 हजार जवान तैनात

दिल्ली में जमीन से आसमान तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 50 हजार जवान तैनात
बुधवार, जन 25, 2017 | 15:35
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगाह रखने के लिए हजारों की संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया जा रहा है और खुफिया सूचनाओं को ध्यान में रखते हुए किसी भी हवाई हमले की आशंका को विफल बनाने के लिए विशेष तैयारी की गई है।
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगाह रखने के लिए हजारों की संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया जा रहा है और खुफिया सूचनाओं को ध्यान में रखते हुए किसी भी हवाई हमले की आशंका को विफल बनाने के लिए विशेष तैयारी की गई है।
ऐतिहासिक राजपथ पर सुरक्षा के खास इंतजाम किये गए हैं जहां सशस्त्र सेना के सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी देश की सैन्य ताकत के प्रदर्शन को देखेंगे। पूरे मध्य और नयी दिल्ली क्षेत्र में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के करीब 50 हजार जवानों को तैनात किया गया है जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। हाल की खुफिया सूचना में लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकी समूहों की ओर से हेलिकॉप्टर चार्टर सेवाओं और चार्टर उड़ानों का इस्तेमाल करके हवाई हमला करने की योजना की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसे किसी भी हमले को विफल बनाने या उड़ती संदिग्ध वस्तु का पता लगाने के लिए पुलिस ड्रोन रोधी टैक्नोलॉजी का उपयोग कर रही है।
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा सभी उंची इमारतों पर सुरक्षा बलों को विमानरोधी तोपों के साथ तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए नियंत्रण कक्ष सथापित किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को जारी परामर्श में कहा गया है कि सुरक्षा बलों के लिए यह जरूरी है कि वे खतरों के दायरे को समझें और उससे निपटने के लिए उपयुक्त रास्ते अपनायें। सुरक्षा बलों से कहा गया है कि पुलिस एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों की भी ठीक से जांच की जाए क्योंकि ऐसी आशंका है कि आतंकवादी सुरक्षा बलों का वेश धारण कर सकते हैं।
परामर्श के अनुसार, आतंकवादी फिदायीन हमला करने के लिए सुरक्षा बलों की पोशक का उपयोग कर सकते हैं और इसलिए सुरक्षा कर्मियों की पहचान और जांच की पर्याप्त व्यवस्था की जाए जो गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तैनात होंगे। सुरक्षा बलों को चेताया गया है कि कुछ मुस्लिम चरमपंथी संगठन 9/11 हमले की तर्ज पर हवाईजहाजों का इस्तेमाल करके हमला करने की योजना बना रहे हैं। 26 जनवरी को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 12.15 बजे के बीच इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से न किसी वाणिज्यिक उड़ान की अनुमति दी जायेगी और न कोई विमान उतर ही सकेगा।