रविवार, 12 मार्च 2017

समेजा में विधिवत् रूप से किया होलिका दहन

समेजा कोठी।13मार्च(सतवीर सिह मेहरा) गांव में होलिका दहन विधिवत् रूप से किया गया।होलिका दहन शाम 8 बजे किया गया।होलिका दहन से पूर्व वैदिक मंत्रों से पूजा की गई।होलिका पूजन के लिए गोबर से बनी होलिका और प्रहलाद की प्रतीकात्मक प्रतिमाए,माला,रोली,गंध,पुष्प,कच्चा सूत,गुड,नारियल,पांच प्रकार का आनाज,आदि चढ़ाये गये।होलिका के चारों और प्रक्रिमा करते हुये कच्चा सूत लपेटा गया।फिर अग्नि प्रज्वलित करने से जल से अर्घ्य दिया गया।होलिका दहन के बाद प्रहलाद को बाहर निकाला गया।गांव के लोगों की मान्यता के अनुसार लोग जली हुई होलिका की राख घर ले गये माना जाता हैं की ऐसा शुभ माना जाता हैं।होलिका दहन के मौके पर गांव के गणमान्य नागरीक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें